देहरादून: पंडित वाड़ी लवली मार्केट,देहरादून में लग रहे मोबाईल टावर का लोगों ने किया विरोध,भारी हंगामे के बाद पुलिस ने रूकवाया कार्य
देहरादून के पंडित वाड़ी लवली मार्केट में स्थित एक मकान में लगाए जा रहे टावर का लोगों ने विरोध किया है। लोगों के विरोध के बावजूद मकान मालिक ने गेट के भीतर ताला लगाकर टावर लगाने का कार्य शुरू करवाया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना देकर टावर लगाने के कार्य को रुकवाया।