देहरादून: प्रेमनगर देहरादून क्षेत्र में UPES कॉलेज के पास तीन बंद दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, लाखों रुपए का हुआ नुकसान
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के बिधौली स्थित UPES कॉलेज के पास बंद दुकानों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो ओर से वाहनों की आवाजाही बंद कर काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग किस वजह से लगी इसका अबतक पता नहीं चल पाया है। वहीं इस घटना से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है।