देहरादून: 14 और 15 जुलाई को आयोजित होगी भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, राहुल गांधी के खिलाफ आएगा निंदा प्रस्ताव
लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यशाला देहरादून में 14 और 15 जुलाई को आयोजित की गई है। कार्यशाला में जहां आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की जाएगी, वही सभी पांच लोकसभा सीटों पर जिताने के लिए प्रदेश की जनता का आभार भी व्यक्त करेगी।