देहरादून: पटेलनगर कोतवाली देहरादून पुलिस ने क्षेत्र से एक वाहन चोर किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी की बरामद
देहरादून की पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर रोहित शर्मा, पुत्र राकेश शर्मा, निवासी बद्रीपुर,थाना नेहरु कालोनी, जनपद देहरादून उम्र- 24 वर्ष है को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 03-07-2024 को वादी मुकेश रमोला,निवासी विद्या विहार फेज-2 राजराजेश्वरी कालोनी ने घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूटी चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।