देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने मौसम का पुर्वानुमान किया जारी, भारी बारिश की जारी की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डा बिक्रम सिंह ने बताया शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उन्होने पहाड़ की यात्रा करने वाले लोगों से बारिश के दौरान यात्रा ना करने की अपील की है। साथ ही नदी नालों में ना जाने की भी सलाह दी है।