देहरादून: जिलाधिकारी डा सोनिका ने देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, जल भराव की स्थिति का लिया जायजा
जिलाधिकारी डा सोनिका ने तेज बारिश के दौरान जलभराव के मद्देनजर शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण करते हुए जल निकासी का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने प्रिंस चौक, रेलवेस्टेशन लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, कारगी चौक आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए जल निकासी व्यवस्था देखी।