बूंदी: जिले के 15 बांध झलके, 8 में पानी की आवक जारी
जिला मुख्यालय पर एसडीआरएफ की टीम एक्टिव, बाढ़ नियंत्रण कक्ष प्रभारी
Bundi, Bundi | Aug 16, 2024 जिले में हो रही बरसात से 15 बांध झलक उठे है, वहीं 8 बांधों में पानी की आवक लगातार बनी हुई है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बूंदी जिले में एक जून से 12 अगस्त तक 620.42 एमएम औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जो गत वर्ष की इस अवधि से 242.34 एमएम औसत अधिक है।बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी की गई।