सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ पहल के अंतर्गत नरहरपुर विकासखंड के ग्राम जामगांव एवं पेंड्रावन में लोक लहर प्रेरणा नाट्य दल ने नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया।
स्थानीय एवं सरल संवादों के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। बालिकाओं की शिक्षा एवं संरक्षण, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य सुरक्षा और स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी को रोचक एवं सहज तरीके से ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने प्रस्तुति की सराहना की।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
12 views | Kanker, Chhattisgarh | Sep 28, 2026