डिंडौरी: जमगांव कैलवारा गांव में 8 मवेशियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा मवेशियों की हुई मौत , विक्रमपुर पुलिस कर रही जांच
डिंडौरी जिले के जमगांव कैलवारा गांव में 8 मवेशियों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिसके चलते मवेशियों की मौत हो गई । दरअसल गुरुवार सुबह 8:00 बजे ग्रामीणों ने विक्रमपुर पुलिस को सूचना दी । हालांकि पूरी घटना देर रात में बताई जा रही है फिलहाल विक्रमपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।