अशोक नगर: MPPSC परीक्षा: तीन केंद्रों पर 1170 अभ्यर्थी कड़ी सुरक्षा के बीच दे रहे परीक्षा
अशोकनगर में रविवार को एमपीपीएससी 2026 की परीक्षा तीन केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं, जिसमें कुल 1170 उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर रविवार सुबह 9 बजे से ही उम्मीदवारों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश गया। प्रवेश से पहले तीन स्तरों पर गहन तलाशी की गई।