टाटीझरिया: बेनी पुल के पास गार्डवाल तोड़ ट्रक 25 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक घायल
टाटीझरिया के बेनी पुल के पास गार्डवाल तोड़ते हुए 25 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक घायल। एनएच-522 पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बेनी पुल के पास अनियंत्रित टाइल्स का सीमेंट लदा ट्रक (जेएच 02 बीआर 3217) गार्डवाल को रौंदते हुए करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस भीषण हादसे में ट्रक चालक सद्दाम अंसारी घायल हो गया। बेनी पुल एक्सीडेंटल जोन में तब्दील हो चुका है।