मधेपुरा: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों के साथ मधेपुरा मंडल कारा का निरीक्षण किया
मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलराम दूबे के नेतृत्व में गुरुवार को न्यायिक अधिकारियों की टीम ने मंडल कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नूतन कुमारी, चीफ एलएडीसीएस सीपी चंदन तथा डिप्टी चीफ एलएडीसीएस त्रिपुरारी सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में जिला जज ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया।