फिरोज़ाबाद: पैरालाइसिस का शिकार भाजपा कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री से एक मिनट की मुलाकात के लिए 12 महीने से किया प्रयास
भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंद्रपाल सिंह कुशवाहा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इसको लेकर शहर के शिवम रेस्टोरेंट में एक प्रेस वार्ता शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे कर कहा कि वर्ष 2017 में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल होकर उन्होंने पार्टी के लिए तन.मन.धन से काम किया। मीडिया से पीड़ा व्यक्त की।