फिरोज़ाबाद: दबरई कोर्ट में गैंगस्टर के आरोपी को तीन साल की जेल, 'ऑपरेशन कन्विक्शन' में फिरोजाबाद पुलिस की बड़ी जीत
उत्तर प्रदेश पुलिस के “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना उत्तर पर गैंगस्टर एक्ट में नामजद अभियुक्त पप्पू पुत्र दौलतराम निवासी कौशल्या नगर थाना उत्तर को दबरई स्थित मा. न्यायालय एडीजे-09/विशेष गैंगस्टर कोर्ट ने शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन दोषी करार देते हुए 03 वर्ष के कारावास और ₹10,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई।