फिरोज़ाबाद: फ़िरोज़ाबाद क्लब पर ब्राह्मण सम्मेलन में स्वाभिमान की गूंज, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला सहित कई हस्तियाँ रहीं उपस्थित
शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे क़रीबन पं. मंगल पांडेय जयंती के अवसर पर फिरोजाबाद क्लब में भव्य ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुलम जहां समाज के स्वाभिमान और सम्मान की अनूठी झलक देखने को मिली। सम्मेलन में इंटर व हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया। साथ ही चिकित्सा, विधि, राजनीति और व्यापार क्षेत्र की हस्तियां मौजूद रहीं।