समाहरणालय पूर्णिया
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति संख्या: 1409,
दिनांक: 19 सितंबर 2026,
==================
जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित;- जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ:-
माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत् शनिवार को सभी नगर निकायों के प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 'प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, मरंगा, पूर्णिया' में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की बारीकियों एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी निकाय प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ जिला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान ठोस अपशिष्ट (कूड़ा-कचरा) के वैज्ञानिक निस्तारण, पुनर्चक्रण (Recycling), स्रोत पर ही कचरे के पृथक्कीकरण (Source Segregation) और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए नए नियमों के अनुपालन पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
इस अवसर पर नगर आयुक्त (नगर निगम पूर्णिया), माननीय महापौर (नगर निगम पूर्णिया), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), उप नगर आयुक्त (नगर निगम पूर्णिया) सहित जिले के सभी नगर निकायों के सम्मानित प्रतिनिधिगण एवं संबंधित प्रशासनिक व विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
1 views | Purnia, Bihar | Sep 19, 2026