।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जिला जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:1408,
दिनांक: 19/09/2026,
==================
जन वितरण प्रणाली (PDS) की नयी अनुज्ञप्ति निर्गत करने हेतु जिला चयन समिति की बैठक संपन्न; -
सदर एवं बनमनखी अनुमंडल मिलाकर कुल 109 सुयोग्य आवेदकों का हुआ अंतिम चयन।
जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में सदर पूर्णिया एवं बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत जन वितरण प्रणाली (PDS) की नयी अनुज्ञप्ति निर्गत करने से संबंधित जिला चयन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
पारदर्शी प्रक्रिया एवं नियमों के तहत दोनों अनुमंडलों को मिलाकर कुल 109 सुयोग्य आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।
अनुमंडलवार चयन एवं रिक्ति क्रमशः --
: :- सदर, पूर्णिया अनुमंडल:-
कुल 123 रिक्तियों के विरुद्ध 84 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया।
31 रिक्तियों को विभिन्न कारणों एवं अभिलेखों के भौतिक सत्यापन/जाँच हेतु भेजा गया है, जिन पर जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत निर्णय लिया जाएगा।
08 रिक्तियों हेतु कोई भी सुयोग्य/अर्हता प्राप्त आवेदक नहीं पाए जाने के कारण ये पद रिक्त रह गए।
::-बनमनखी अनुमंडल:-
कुल 30 रिक्तियों के विरुद्ध 25 आवेदकों का अंतिम रूप से चयन किया गया। 04 रिक्तियों को जाँच प्रक्रियाधीन रखा गया है।01 रिक्ति के विरुद्ध कोई सुयोग्य आवेदक प्राप्त नहीं हुआ।
बैठक में उप विकास आयुक्त, पूर्णिया ,अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया,
अनुमंडल पदाधिकारी, बनमनखी, जिला सहकारिता पदाधिकारी,पूर्णिया,जिला योजना पदाधिकारी, पूर्णिया
जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पूर्णिय उपस्थित थे।
1 views | Purnia, Bihar | Sep 19, 2026