पाटन: कांतोरा तिराहे के पास अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 144 पाव देशी शराब और मोटरसाइकिल जब्त
पाटन थाना प्रभारी गोपेंद्र सिंह राजपूत ने बुधवार दोपहर लगभग 12:00 बजे बताया कि नूनसर चौकी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक लड़का पल्सर मोटरसाइकिल से अवैध शराब ला रहा है जिसको कांटोरा तिराहे के पास पकड़ने की कोशिश की गई बाद में यादव ढाबा के पास उसे घेराबंदी कर पकड़ा। उसके पास से 144 पाव देशी शराब मिली।आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई।