मुज़फ्फरनगर: जाट कॉलोनी स्थित अपने आवास पर भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा 26 फरवरी को हाईवे पर होगा ट्रैक्टर मार्च
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के द्वारा मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि 26 फरवरी को हरिद्वार से गाजीपुर बॉर्डर तक किसान हाईवे पर ट्रैक्टर खड़ा करेंगे और अपने ट्रैक्टर का मुंह वह गाजीपुर बॉर्डर की तरफ करेंगे। राकेश टिकैत ने सभी किसानों से कहा कि सभी अपने खाने-पीने की व्यवस्था भी करें। ट्रैक्टर गाजीपुर बॉर्डर पर भी जा सकते हैं।