मुज़फ्फरनगर: प्रकाश चौक स्थित शिवसेना कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की निधन पर कार्यकर्ताओं ने की शोकसभा
रविवार को प्रकाश चौक के शिवसेना कार्यालय पर शिवसेना के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के मरणोपरांत एक शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मनोहर जोशी को कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उन्होंने कहा कि मनोहर जोशी बालासाहेब ठाकरे के घनिष्ठ थे। जिन्हें भाजपा शिवसेना गठबंधन के पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनाया था।