चरथावल थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक ओकारनाथ पांडे के द्वारा मुखबिर की सूचना पर आवारा गोवंश की हत्या करने के मामले में मुफीद पुत्र सलीम, तमरेज पुत्र आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह लगातार गिरोह बनाकर अवैध हथियारों के साथ जंगल में आवारा घूमने वाले गोवंश की हत्या कर उनका मीट बेचने का काम करते थे।