सामरी कुसमी: 78 साल बाद झलबासा में विकास की धारा, अब नाले नहीं, नल का शुद्ध पानी पिएंगे ग्रामीण
कुसमी सामरी शनिवार कुसमी विकासखंड अंतर्गत सबाग ग्राम पंचायत के दूरस्थ और कभी नक्सल प्रभावित रहे झलबासा गांव में आखिरकार विकास की किरण पहुंच ही गई। वर्षों तक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे इस गांव में अब 78 साल बाद शुद्ध पेयजल की व्यवस्था संभव हो पाई है, जिससे ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। सड़क नहीं होने के कारण इस गांव में विकास की पहिए थम गया था