रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में 51 कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़ी, गुंजल और राजोरिया ने कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर किया स्वागत
रामगंजमंडी नगर में रविवार को अम्बेडकर सर्किल पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा को बड़ा झटका देते हुए 51 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल तथा कांग्रेस के रामगंजमंडी विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र राजोरिया ने सभी कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर व कांग्रेस का दुपट्टा ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया।