रामगंजमण्डी: भीमपुरा-नूरपुरा गांव के बीच खाल में बहने से किसान की हुई मौत, खेत पर जाते समय हुआ हादसा
रामगंजमंडी में खेत पर जा रहे एक किसान की खाल में बहने से मौत हो गई। मामला भीमपुरा-नूरपुरा गांव के बीच का है। किसान तूफान गुर्जर शुक्रवार शाम क़ो अपने खेत पर जा रहा था। इसी दौरान खेत के रास्ते में खाल पार करने के दौरान खाल के तेज बहाव में किसान तूफान बह गया। परिवार ने इधर उधर तलाश किया लेकिन नहीं मिला। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे किसान का शव खाल में तैरता मिला।