रामगंजमण्डी: रेलवे कॉलोनी में चोरी हुई तीन बाइक उंडवा टोल से गुजरते हुए CCTV में कैद, वीडियो आया सामने
रामगंजमंडी के रेलवे कॉलोनी में चोरी हुई तीन बाइको का उंडवा टोल से गुजरते हुए शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में चार संदिग्ध बदमाश दिखाई दिए हैं, जिनमें से दो एक बाइक पर सवार थे जबकि दो अन्य अलग-अलग बाइकों पर नजर आए। पुलिस को घटनास्थल से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक बाइक लावारिस हालत में मिली है।