रामगंजमण्डी: जलदाय विभाग कार्यालय में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिशाषी अभियंता से की मुलाकात, पेयजल आपूर्ति में सुधार की मांग की
रामगंजमंडी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार शाम करीब 6 बजे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता सोमेश मेहरा से मुलाकात की और शहरी जल मिशन योजना में हो रही देरी और अनियमितताओं को लेकर चिंता जताई। साथ ही शहर व ग्रामीण इलाकों में गड़बाई पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर खरी खोटी सुनाई।