बीकानेर: मुक्ता प्रसाद क्षेत्र में रास्ता रोककर युवक से मारपीट, नकदी और सोने की चैन लूटी
मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट, लूट और धमकी का मामला सामने आया है। पुरानी गिन्नाणी निवासी अभिमोहन सिंह पुत्र विजय सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी के अनुसार 12 मई की रात करीब 10:30 बजे वह पदमावती रोड पर था, तभी कैलाश, मोगली, मोगली की पत्नी, कैलाश की पत्नी, मोनू पुत्र राजू सहित तीन-चार अन्य लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आ