पूरनपुर: सबलपुर खास गांव में नाली के विवाद में घर में घुसकर दंपति की पिटाई, मामले की शिकायत पुलिस से की गई
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सबलपुर खास की रहने वाली मीरा देवी पत्नी राम कृपाल कश्यप ने शनिवार को बताया कि उसके दरवाजे पर कच्ची नाली है। पड़ोसी के घर का पानी भी इसी नाली में आता है। आरोप है कि उक्त लोग इसको लेकर गालीगलौज करते हैं। विरोध करने पर उक्त लोगों ने घर में घुसकर दंपति के साथ मारपीट की और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।