पूरनपुर: घाटमपुर सड़क हादसे में घायल मासूमों को ऑक्सीजन न मिलने से हुई मौत, सीएमओ ने पहुंचकर देखी व्यवस्था
पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। अस्पताल में मासूम बच्चों को ऑक्सीजन न मिलने और चिकित्सक के अभाव में दो मासूम बच्चों की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। गुरुवार की रात लगभग 9 बजे चीप और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में एक की मौके पर मौत हो गई थी और आठ लोग घायल थे।