बंजरिया: बंजरिया के सभागार में खरीफ महोत्सव में सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा, पीएम फसल बीमा का लाभ किसानों को मिलेगा
प्रखंड कार्यालय बंजरिया के सभागार में मंगलवार को अयोजिति खरीफ महोत्सव में बेतिया सांसद डॉ संजय जायसवाल ने कहा पीएम फ़सल बीमा का लाभ अब किसानों को मिलेगा। कहा कि मिट्टी जांच कर कर ही खाद डाले। सूगैली बिधायक बबलू गुप्ता ने कहा कि रसायनिक खादों का प्रयोग बंद कर जैविक खेती ही करें। क्योंकि लगातार रासायनिक खाद से उपजाऊ खेतों की ऊर्बरा शक्ति क्षीण होती जाती है।