भीलवाड़ा: कोतवाली पुलिस की तत्परता, पंचवटी मर्डर केस का मुख्य आरोपी दिलीप गिरफ्तार, महिला को लेकर पुराना विवाद बना हत्या की वजह
नेहरू विहार के युवक रवि उर्फ पीरू की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिलीप भाटी को गिरफ्तार कर लिया है। कल जहाँ शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल था, वहीं आज आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।