हरदोई: बिलग्राम चुंगी के निकट शुक्ला इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी भीषण आग, 5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान
Hardoi, Hardoi | Dec 19, 2024 बिलग्राम चुंगी के निकट शुक्ला इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान है। सूचना पर पहुंची 5 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।बता दें कि कोतवाली शहर की बिलग्राम चुंगी के पास विनोद कुमार शुक्ला का शुक्ला इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से शोरूम है। शोरूम के पीछे ही उनका गोदाम बना हुआ है। देर रात अज्ञात कारणों के चलते गोदाम में आग लग गयी।