लोहंडीगुडा: बड़ाजी में बच्चा चोरी की अफवाह से बवाल, संदिग्धों की पिटाई, लोहंडीगुड़ा में गिरोह पकड़े जाने की चर्चा, जांच जारी
लोहंडीगुड़ा विकासखंड के बड़ाजी इलाके में मंगलवार बुधवार मध्यरात्रि लगभग 12 बजे बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के बाद भारी बवाल मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।* स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि ग्रामीणों ने संदिग्ध समझकर कुछ लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।