रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में संलिप्त वांछित दो युवकों को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में संलिप्त वांछित आरोपी दो युवकों को गिरफ्तार किया है पुलिस से शुक्रवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाना प्रभारी ईश्वरानंद शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने बाद अनुसंधान बाबा बलकरण सिंह निवासी डबली बास मौलवी हनुमानगढ़ व इकबाल सिंह निवासी चक 4 K S C टिब्बी को गिरफ्तार किया है पुलिस अनुसंधान अभी जारी है