बसेड़ी: नादनपुर थाना पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, बाइक भी की जब्त
जिले की नादनपुर थाना पुलिस ने रविवार शाम को गश्त के दौरान शराब पीकर बाइक चलाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बाइक भी जब्त कर ली है। कांस्टेबल कल्लू सिंह ने बताया कि रविवार शाम को थाना पुलिस ने गश्त के दौरान शराब पीकर बाइक चलाने के आरोप में मुकंदलाल उर्फ मुकंदी पुत्र चंदन सिंह कुशवाहा निवासी हसनपुरा थाना जगनेर को गिरफ्तार किया।