बसेड़ी: नगर पालिका बसेड़ी ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
बसेड़ी नगर पालिका की ओर से कस्बा के कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी योगेश पिप्पल ने बताया कि कस्बे के पोखरा मोहल्ला, नयावास, गांधी तिराहा, रेलवे क्रॉसिंग व पुराना बस स्टैण्ड पर सड़क व सड़क के किनारे पड़े गिट्टी, पत्थर, घूडा व अन्य रूप से हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। इससे आमजन को काफी राहत मिलेगी।