जमुई: जमुई शहर में फिर जाम से बेहाल, आधे घंटे तक थमी वाहनों की रफ्तार
Jamui, Jamui | Jul 6, 2026 कचहरी चौक, बायपास, महिसौड़ी, खैरा मोड़ और बोधवन तालाब चौक पर सोमवार को करीब 2 बजे 30 मिनट तक भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या वर्षों पुरानी है। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता ने कहा कि जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए जल्द आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।