कासगंज: कासगंज में कृषि विभाग ने उर्वरक विक्रेताओं पर की बड़ी कार्रवाई, छह प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
कासगंज में जिला कृषि अधिकारी के निर्देशन में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जांच के दौरान यादव खाद भंडार, कान्हा ट्रेडर्स, गंगोत्री खाद एवं बीज भंडार, साक्षी खाद भंडार, यश दीक्षित किसान सेवा केंद्र और रोहित खाद भंडार में स्टॉक एवं रेट बोर्ड प्रदर्शित न होना, अभिलेख अधूरे मिलना तथा अन्य अनियमितताएं पाई गईं।