कौंच: कोंच सीएचसी का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, चिकित्सक पर कार्रवाई की चेतावनी
Konch, Jalaun | Jun 19, 2026 कोंच सीएचसी का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिनंदन प्रसाद ने गुरुवार शाम 7 बजे औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने मरीजों को बाहर की दवा लिखने पर संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।