बास्तानार: मालेवही में आयोजित सेवा शिविर में 608 आवेदनों में से मौके पर 492 आवेदन हुए निराकृत
जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार दोपहर 12 बजे से ग्राम पंचायत एरपुण्ड के मालेवाही में सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए और अपनी समस्याएं संबंधित विभागों के समक्ष रखीं।