कालपी: कालपी सीएचसी में सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, कर्मचारियों की लापरवाही पर जताई नाराजगी, जन औषधि केंद्र को नोटिस
Kalpi, Jalaun | Jun 17, 2026 कालपी सीएचसी के बुधवार सुबह 11:30 बजे सीएमओ डॉ. हरिनन्दन प्रसाद ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी समय पर अनुपस्थित मिले, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल की साफ-सफाई, मरीजों की सुविधाओं और विभिन्न विभागों का जायजा लिया। जन औषधि केंद्र के नियमित न खुलने की शिकायत पर नोटिस के निर्देश दिए है।