मंझनपुर: कौशाम्बी में आरक्षी भर्ती परीक्षा में प्रशासन का सख्त पहरा, पहली पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान कौशाम्बी में प्रशासनिक और पुलिस अमला पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक स्वयं मैदान में उतरे और करारी समेत जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।