इकौना: नेशनल हाईवे 730 स्थित मलावा के समीप सरयू नहर पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
थाना इकौना के ग्राम विशुनापुर निवासी माता प्रसाद पुत्र राम उजागर व जीवन लाल पुत्र राज किशोर शनिवार को बाइक से धरसवां स्थित महाविद्यालय जा रहे थे. रास्ते में ग्राम मलावा के पास नेशनल हाइवे स्थित सरयू नहर पुल पर पीछे से एक पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों युवक घायल हो गए. दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया.