इकौना थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 730 पर मुर्गी फार्म के पास कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर पिकअप गाड़ी पलट गई। बता दें, बलरामपुर से बहराइच ले जाते समय सरसों के तेल से लदा पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। वहीं चालक ने पिकअप से कूदकर अपनी जान बचाई।