घाटमपुर: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे बैठी वृद्धा को मारी टक्कर, जिससे हुई मौत
रघुनाथपुर गांव निवासी 71 वर्षीय ननकी घाटमपुर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित सत्संग से लौट रही थीं पतारा कस्बे के पास वह सड़क किनारे बैठ गईं। इसी दौरान एक कार चालक वाहन बैक कर रहा था, तभी महिला कार की चपेट में आ गईं। हादसे में उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया