राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जमशेदपुर से 40 किसान गुरुवार 3:00 बजे उन्नत प्रशिक्षण के लिए नोएडा रवाना हुआ। यह किसान हॉर्टिकल्चर सोसाइटी ऑफ नोएडा में 5 दिवसीय एक्सपोज़र टूर के दौरान हाई-टेक खेती की तकनीक सीखेंगे। जिला उद्यान विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मशरूम, पाइनएप्पल और शिमला मिर्च की आधुनिक खेती पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।