कांके: गोंदा थाना क्षेत्र में कांके डैम के पास से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Jan 16, 2026 गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास से ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी को गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार देर रात करीब दस बजे प्रेस रिलीज जारी कर पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास चेकिंग अभियान के दौरान तीन युवकों को रोका गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से करीब 24.03 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।