शुक्रवार को रात दस बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना टांडा पुलिस ने 25 नवंबर को हुई एक बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इस घटना में शामिल एक आरोपी को पहले ही चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया जा चुका था। उससे पूछताछ के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल दो अन्य वांछित आरोपियो को भी जटपुरा की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है