देसूरी: देसूरी में संतों ने महंत प्रतापपुरी को मिल रही धमकियों पर नाराजगी जताई, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
Desuri, Pali | Jul 28, 2025 देसूरी मे सोमवार शाम 4.30 बजे पोकरण विधायक महंत प्रतापुरी को विशेष सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर सोमवार को गादीपति महेंद्रानंद गिरी के सानिध्य में देसूरी के तहसीलदार हरेंद्र सिंह चौहान को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया-महंत प्रतापपुरी महाराज वर्तमान में भाजपा से पोकरण विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं।