कोडरमा: जिला पोषण समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश, आंगनबाड़ी सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं पर ज़ोर
उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति, अनुपूरक पोषण वितरण (टीएचआर एवं गरम पका भोजन), गृह भ्रमण, वृद्धि निगरानी, कुपोषित बच्चों (अत्यधिक एवं मध्यम कुपोषित), कम वजन, अवरुद्ध वृद्धि, अधिक वजन, कम जन्म वजन वाले बच्चों की स्थिति, पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता तथा पोषण वाटिका की व्यवस्था पर विशेष रूप से कार्य करने का निर्देश दिया।